NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

छात्र से अमानवीय बर्ताव: प्रिंसिपल और बस चालक गिरफ्तार, स्कूल सील

हरियाणा/30/09/2025

bchaaa

हरियाणा के पानीपत में सुजन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा के एक बच्चे के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चे को कक्षा में खिड़की से रस्सी के सहारे उल्टा लटकाकर उसकी पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और स्कूल को सील कर दिया गया।

परिवार ने प्रिंसिपल और बस चालक अजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अजय ने बच्चे के अभिभावकों के साथ झगड़ा भी किया था।

जांच में सामने आया है कि घटना 11 अगस्त को हुई थी। बच्चे के परिवार के विरोध और वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिक्षा विभाग को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कूल की मान्यता पर भी खतरा मंडरा रहा है और नोटिस जारी कर दिया गया है।

बच्चे की नानी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि स्कूल में उनके नाती को रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। परिजनों की शिकायत पर ही यह कार्रवाई हुई।

Scroll to Top