NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं ने एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों का अनुभव किया

शिमला/14/10/2025

APG UNIVER

सरकारी मॉडल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पोर्टमोर की कक्षा 12वीं की 50 छात्राओं ने आज एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्राओं को विश्वविद्यालय जीवन और उनके भविष्य के करियर विकल्पों से परिचित कराना था। भ्रमण में कला, मेडिकल और नॉन-मेडिकल सभी शैक्षणिक धाराओं की छात्राएं शामिल थीं, जिनके साथ तीन शिक्षिकाएं – नेहा पाठक, विनिता सूद और अर्चना वर्मा – उपस्थित रहीं।

यूनिवर्सिटी पहुँचने पर छात्राओं का स्वागत अनुभवी फैकल्टी और एडमिशन टीम ने किया। होटल मैनेजमेंट विभाग की महक कौर, एलाइड साइंसेज़ की प्रकृति कौल और कंप्यूटर साइंस विभाग के शुभम चौहान ने छात्राओं को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से परिचित कराया और होटल मैनेजमेंट, लॉ, जर्नलिज्म, इंजीनियरिंग, साइंस, फार्मेसी और एलाइड हेल्थ कोर्सेज की विस्तृत जानकारी दी। कला वर्ग की छात्राओं को रचनात्मक और व्यावसायिक क्षेत्रों जैसे होटल मैनेजमेंट, लॉ और पत्रकारिता से अवगत कराया गया, जबकि मेडिकल और नॉन-मेडिकल वर्ग की छात्राओं को इंजीनियरिंग, एलाइड साइंसेज़, साइंस और फार्मेसी में उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।

भ्रमण का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग सत्र था, जिसे एडमिशन विभाग की पूनम चौहान और पूजा शर्मा ने संचालित किया। इस सत्र में छात्राओं को उनके शैक्षणिक रूचियों और क्षमता के अनुसार करियर विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ। उन्होंने विश्वविद्यालय जीवन की झलक पाई और अपने भविष्य की शिक्षा और करियर को लेकर समझदारी से निर्णय लेने के लिए प्रेरणा प्राप्त की।

Scroll to Top