NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला में कुत्तों के काटने की समस्या लगातार बढ़ती चिंता का विषय बनती जा रही है।

औसतन प्रतिदिन 4–5 लोग इस समस्या का शिकार हो रहे हैं।

यदि दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल के आँकड़ों पर नज़र डालें तो पिछले कुछ वर्षों में यह समस्या लगातार बढ़ रही है—
2022: 1,636 मामले
2023: 1,497 मामले
2024: 1,547 मामले
2025 (अब तक): लगभग 800 मामले
सबसे अधिक शिकार छोटे बच्चे और स्कूली छात्र हो रहे हैं। कुछ मामलों में कुत्तों ने लोगों को गंभीर रूप से घायल किया है, जो उनके अत्यधिक आक्रामक और खतरनाक व्यवहार को दर्शाता है।
2025 में अब तक दर्ज मामलों का मासिक विवरण:
जनवरी: 134
फ़रवरी: 124
मार्च: 163
अप्रैल: 145
मई: 134
जून: 117
यदि पिछले 16 महीनों का आँकलन किया जाए, तो लगभग 2,500 लोग शिमला में कुत्तों के काटने के शिकार हो चुके हैं।

Scroll to Top