NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन का निधन: दिवाली पर दिल्ली में हार्ट अटैक से गई जान, इंडस्ट्री में शोक की लहर

RISAB

मनोरंजन जगत से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर, सिंगर और कंपोजर ऋषभ टंडन का 22 अक्टूबर को दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दिवाली के मौके पर जब वे परिवार संग जश्न मनाने घर लौटे थे, तभी अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी की मांग की है।

ऋषभ टंडन के निधन ने इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। हाल ही में सिंगर जुबिन गर्ग और एक्टर असरानी के निधन के बाद अब ऋषभ का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को स्तब्ध कर गया। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार श्रद्धांजलि संदेश साझा कर रहे हैं।

दिल का दौरा बना मौत का कारण

सूत्रों के अनुसार, ऋषभ टंडन को बुधवार सुबह अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संगीत और अभिनय में था गहरा योगदान

ऋषभ ने अपने करियर में कई शानदार प्रोजेक्ट्स किए। वे ‘रश्ना: द रे ऑफ लाइट’, ‘फकीर – लिविंग लिमिटलेस (2017)’ और ‘इश्क फकीराना (2025)’ जैसी फिल्मों और गानों के लिए जाने जाते थे। उनके लोकप्रिय ट्रैक्स — “ये आशिकी”, “चांद तू”, “धू धू करके” और “फकीर की जुबानी” — ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

सारा खान संग जुड़ा था नाम, रशियन ब्यूटी से की शादी ऋषभ टंडन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे। एक समय उनका नाम टीवी एक्ट्रेस सारा खान से जुड़ा था। बाद में उन्होंने रशियन लाइन प्रोड्यूसर Olesya Nedobegova से साल 2023 में शादी की थी।

उनकी अचानक मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Scroll to Top