NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

क्राइम पार्टनर बने पति-पत्नी, बोलेरो से 10 ग्राम चिट्टा तस्करी करते गिरफ्तार

तुनुहट्टी /21/09/2025

NASHA TASKAR

चम्बा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) टीम ने कटोरी बंगला के पास एक बोलेरो गाड़ी में सवार पति-पत्नी को 10.13 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात SIU टीम के मुख्य आरक्षी योगराज, सुनील, संजय, आरक्षी अनिल और महिला आरक्षी लता ने चम्बा जिले की सीमा पर कटोरी बंगला के पास नाकाबंदी की हुई थी। लगभग साढ़े 10 बजे पठानकोट से बनीखेत की ओर जा रही एक बोलेरो गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में पति-पत्नी सवार थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए।

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो चालक की सीट के नीचे 10.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान नरेंद्र सिंह पुत्र प्रकाश चंद (28) और तमन्ना पत्नी नरेंद्र सिंह, निवासी बरंगाल, तहसील सलूणी, जिला चम्बा के रूप में हुई।

डीएसपी चुवाड़ी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को मौके पर हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई चम्बा पुलिस की तस्करों के खिलाफ सघन निगरानी और कठोर कार्रवाई की स्पष्ट मिसाल है।

Scroll to Top