NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

आज से GST बचत उत्सव शुरू: जानिए कौन सा सामान हुआ सस्ता और कौन महंगा

hsthst

हैदराबाद: देश में आज से शारदीय नवरात्रि 2025 के साथ ही GST बचत उत्सव शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि इस पहल से करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 22 सितंबर से पूरे देश में GST रिफॉर्म्स लागू हो गए हैं।

GST रिफॉर्म्स के तहत अब केवल दो स्लैब – 5% और 18% रहेंगे। इससे रोजमर्रा की जरूरत का सामान, डेयरी प्रोडक्ट, एसी, फ्रिज, कार-बाइक समेत कई वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जबकि कुछ सामान महंगे भी हो गए हैं।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

1. खाने-पीने का सामान: वनस्पति तेल/वसा, मांस, मछली, डेयरी उत्पाद, सोया दूध, चीनी – 12-18% से घटकर 5% पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती, रोटी – 5% से जीरो चॉकलेट, कोको पाउडर, पास्ता, नूडल्स, बिस्किट, मेवे, जेली – 12-18% से 5%

2. दैनिक उपयोग की वस्तुएं:

हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, लोशन, टैल्कम पाउडर – 18% से 5% सिलाई मशीन, सिलाई संबंधित सामान – 12% से 5% नवजात बच्चों के नैपकिन और डायपर – 12% से 5% नोटबुक, प्रैक्टिस बुक, मैप, ग्लोब – 12% से जीरो

3. इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण:

एयर कंडीशनर, टीवी, मॉनिटर, प्रोजेक्टर, बर्तन धोने की मशीनें – 28% से घटकर 18%

4. कृषि उपकरण:

ट्रैक्टर, पंप, स्प्रिंकलर, ड्रिप सिंचाई, कम्पोस्टिंग मशीनें – 12-18% से 5%

5. हेल्थ सेक्टर:

हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस – 18% से जीरो थर्मामीटर, रक्त ग्लूकोज मॉनिटर, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन – 12-18% से 5% दुर्लभ औषधियां – 5-12% से जीरो

6. ऑटो और वाहन:

मोटरसाइकिल (350 CC तक), छोटी कार, तिपहिया वाहन – 28% से घटकर 18% बड़ी कार, SUV – 50% से घटकर 40%

7. महंगा हुआ सामान:

सिगरेट, सिगार, तंबाकू उत्पाद – 28% से 40% रेडिमेड कपड़े (2,500 रुपये से अधिक) – 12% से 18% जुआ, कैसिनो – 28% से 40%

GST रिफॉर्म्स से आम नागरिकों को राहत मिलेगी और रोजमर्रा के सामान की कीमतें घटेंगी। वहीं, सरकार ने कहा है कि व्यापारी और उपभोक्ता दोनों इसका लाभ उठा सकेंगे।

Scroll to Top