iPhone 17 का क्रेज: दिल्ली में रात 12 बजे से लगी लंबी कतारें, भगवा कलर की सबसे ज्यादा डिमांड
नई दिल्ली/19/09/2025
नई दिल्ली: भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू हो चुकी है और इसके लिए एप्पल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया। दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में स्थित एप्पल स्टोर के बाहर लोग आधी रात 12 बजे से ही लाइन में खड़े दिखे। कुछ लोग तो गुरुवार देर रात से ही मॉल के बाहर बैठकर पूरी रात गुजार गए ताकि सुबह सबसे पहले नया iPhone 17 खरीद सकें। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।
आज iPhone 17 सीरीज की पहली सेल है, जिसके चलते स्टोर के बाहर लंबी कतारें लगीं। लोग दूर-दूर से दिल्ली पहुंचे और एप्पल स्टोर में उत्साह के साथ लाइन में खड़े दिखे। इस बार सबसे ज्यादा डिमांड भगवा कलर वाले iPhone 17 की रही। कई ग्राहकों ने कहा कि उन्हें सिर्फ भगवा कलर ही चाहिए और इसके लिए वे पहली सेल में शामिल हुए।
ग्राहकों का उत्साह इतना था कि मॉल के बाहर लाइन में बैठे लोग पूरी रात इंतजार करते रहे। एप्पल स्टोर में खरीदारों ने बताया कि भगवा कलर के iPhone 17 की डिमांड इस बार बहुत ज्यादा है। युवाओं और ग्राहकों में नए मॉडल को लेकर क्रेज साफ दिखाई दे रहा है।
भारत में iPhone के सिर्फ चार आधिकारिक स्टोर हैं, जिनमें से एक दिल्ली के साकेत में स्थित है। इस स्टोर में iPhone 17 सीरीज की बिक्री के पहले दिन ही भारी भीड़ देखने को मिली। एप्पल प्रेमियों ने स्टोर में लंबी कतारों में लगकर नए iPhone को हाथों-हाथ खरीदने का उत्साह दिखाया।
इस बार iPhone 17 सीरीज के लॉन्च ने भारत में एप्पल प्रेमियों की दीवानगी को फिर साबित कर दिया है। ग्राहकों की भीड़, भगवा कलर की डिमांड और रातभर लाइन में खड़े रहने वाले लोग यह दर्शाते हैं कि भारत में नए iPhone मॉडल्स के लिए क्रेज कितना अधिक है।