कालका-शिमला हाईवे पर ट्रक-टिपर भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर दत्यार के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक और टिपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर में ट्रक चालक कैबिन में फंस गया। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद चालक को कैबिन से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस की सहायता से तुरंत ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाकर यातायात बहाल किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।