NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

कंगना रनौत बोलीं – जनता की सेवा ही प्राथमिकता, CM चेहरे के सवाल पर दिया बड़ा जवाब

मंडी/17/09/2025

kagana

मंडी से सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा उन्हें अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरा बना सकती है, तो कंगना ने बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा – “जिस काम में मुझे लगाया जाएगा, जो जिम्मेदारी मुझे दी जाएगी, उसे मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से पूरा करने की क्षमता रखती हूं।”

कंगना ने आगे कहा कि उनके घर के लोग जानते हैं कि वह जो ठान लेती हैं, उसे पूरा करके दिखाती हैं। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और भाजपा खेमे में भी चर्चा शुरू हो गई है।

यज्ञ के दौरान मीडिया से बातचीत में कंगना ने आपदा के समय उनकी गैरमौजूदगी पर उठे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा – “हम दिन-रात मंडी के काम में लगे हैं। यह फिल्मी दुनिया से जुड़ा काम नहीं है, बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है। हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में आई आपदा के लिए यह यज्ञ विश्व शांति हेतु आयोजित किया गया है।”

कंगना ने कुछ आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा – “कुछ लोगों का काम ही भड़काऊ बातें करना है। जिनमें हीन भावना होती है, वही ऐसी बातें करते हैं। मैं जल्द ही मनाली भी जाऊंगी और नुक़सान का जायज़ा लूंगी।”

कंगना के इस बयान को लेकर राजनीति में कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि अगर पार्टी चाहे तो कंगना मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं।

Scroll to Top