NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, 4 की मौत कई घायल

कांगड़ा। 15 /08/2025

कांगड़ा। जिला कांगड़ा के चामुंडा - धर्मशाला मार्ग पर इक्कू मोड़ पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में पंजाब से आए चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 7:29 बजे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल (एक महिला व दो पुरुष) की डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

Scroll to Top