NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

कसोल में दिवाली की रात मचा हड़कंप: आतिशबाजी से होटल में लगी आग, फायर टीम ने बचाई 5 करोड़ की संपत्ति

कुल्लू/21/10/2025

AATANK

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कसोल में दिवाली की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं जब आतिशबाजी से एक निजी होटल में आग लग गई। हादसा सोमवार रात करीब 7 बजकर 57 मिनट पर पेश आया। जरी अग्निशमन विभाग को सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और 18 मिनट के भीतर राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना उपतहसील जरी के अंतर्गत आने वाले गांव कसोल की है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लकड़ी से बने स्वीट रूम, एक हॉल, दो स्टोर और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। अनुमान है कि करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। हालांकि फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति, जिसमें ‘होटल कसोल इन’ के 20 कमरे शामिल थे, को सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम में कुल 10 सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने पूरी मुस्तैदी से आग पर काबू पाया। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर आतिशबाजी माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच फिलहाल जारी है। दिवाली की रात घटी इस घटना ने क्षेत्र के होटल कारोबारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया है।

KULU
Scroll to Top