खालिस्तानियों ने दी भारतीय कॉन्सुलेट पर कब्ज़े की धमकी, कनाडा में बढ़ सकती है अशांति
कनाडा में भारत के खिलाफ खालिस्तान समर्थकों का विरोध एक बार फिर उग्र हो गया है। ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) संगठन ने वैंकूवर स्थित भारतीय कॉन्सुलेट पर कब्ज़े की धमकी दी है। इसके साथ ही भारतीयों को भी उस क्षेत्र में न जाने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, भारत या कनाडा सरकार की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संगठन गुरुवार को कॉन्सुलेट के बाहर प्रदर्शन करने की योजना बना रहा है। इसके तहत अलगाववादी नेता लोगों को कॉन्सुलेट का घेराव करने के लिए उकसा रहे हैं।
समूह पर आरोप है कि कॉन्सुलेट के जरिए खालिस्तानियों को निशाना बनाकर निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि बीते सप्ताह कम से कम दो खालिस्तानी चरमपंथी समूहों को कनाडा के भीतर से वित्तीय सहायता मिली है।
‘2025 असेसमेंट ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एंड टेररिस्ट फाइनेंसिंग रिस्क इन कनाडा’ शीर्षक वाली रिपोर्ट के मुताबिक, इन समूहों की पहचान इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के तौर पर की गई है।
कहा जा रहा है कि इन गतिविधियों से भारत और कनाडा के रिश्तों में और तनाव पैदा हो सकता है।