NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाई

अंडर-12, 14 चैम्पियनशिप में अब 250 रुपए मिलेंगे; 130 रुपए की बढ़ोतरी, खिलाड़ियों के लिए मैन्यू भी तय

cm sukhu

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। खेल विभाग ने खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी में 130 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब अंडर-12 और अंडर-14 राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 250 रुपए प्रतिदिन डाइट मनी मिलेगी। पहले यह राशि 120 रुपए थी।

सरकार ने खिलाड़ियों के लिए नया मैन्यू भी तय किया है, ताकि उन्हें प्रतियोगिताओं के दौरान पौष्टिक और संतुलित आहार मिल सके। इसमें दूध, अंडा, फल, दाल, सब्जियां और पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन युक्त भोजन शामिल किया गया है।

खेल विभाग का कहना है कि खिलाड़ियों के बेहतर स्वास्थ्य और प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि अक्सर ग्रामीण और दूरदराज से आने वाले खिलाड़ियों के लिए पोषण की समस्या सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में डाइट मनी बढ़ने से उन्हें प्रतियोगिताओं के दौरान संतुलित भोजन मिलेगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा।

खेल प्रेमियों और कोचों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार का यह फैसला युवा खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाएगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने में और सक्षम होंगे।

Scroll to Top