NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

कुलदीप पठानियां 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन में होंगे शामिल

kuldeep singh pathania

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आगामी 10 सितम्बर, 2025 को बेंगलुरू के लिए रवाना होंगे। वह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आयोजित होने वाले 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र सम्मेलन में भाग लेंगे। उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, संयुक्त निदेशक हरदयाल भारद्वाज, विधानसभा अध्यक्ष के सचिव प्रकाश ठाकुर और उप-सचिव जितेन्द्र कंवर भी शामिल होंगे।

कर्नाटक विधानसभा इस सम्मेलन का आयोजन 11 से 13 सितम्बर, 2025 तक विधान सौध, बेंगलुरू में कर रही है। सम्मेलन का शुभारम्भ राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत के चेयरमैन एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया भी उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पीठासीन एवं उप-पीठासीन अधिकारी तथा सचिव भाग लेंगे। इस दौरान कई सत्र आयोजित किए जाएंगे और मुख्य विषय “विधायी संस्थाओं में संवाद और चर्चा: जन विश्वास का आधार, जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम” पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

Scroll to Top