NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

कुल्लू में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब और जुआ गैंग पर ताबड़तोड़ शिकंजा

kullu
कुल्लू | कुल्लू जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक के बाद एक दो बड़ी कार्रवाइयाँ कर अपराध नेटवर्क की कमर तोड़ दी। पुलिस थाना बंजार की विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर बिणीधार क्षेत्र की एक किराना दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान के भीतर छिपाकर रखी गई 24 बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं—जिसमें 12 बोतलें रॉयल स्टैग विदेशी शराब और 12 बोतलें देसी संतरा ब्रांड शामिल थीं। दुकान मालिक धनी राम निवासी धार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरी ओर पुलिस थाना ब्रौ की टीम ने पानी के नालू के पास एक मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 13,500 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते भी जब्त किए। यह कार्रवाई सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत दर्ज मामले के बाद की गई है।

दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने कहा कि जिला पुलिस अवैध शराब, जुआ और सामाजिक अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान तेज कर चुकी है। पुलिस की इन त्वरित कार्रवाइयों ने अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा दिया है।
Scroll to Top