हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौके पर मौत
कुल्लू | हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सैंज क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शरण गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।