लखनऊ में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, कई दबे होने की आशंका
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बेहटा गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि फैक्ट्री की इमारत मलबे में तब्दील हो गई।
हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबे में दबे अन्य लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और धमाके के बाद आसपास का इलाका दहशत में आ गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।