NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

महाराष्ट्र में धनतेरस पर श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 8 की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र/18/10/2025

accident

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में धनतेरस के दिन एक भयावह हादसा हुआ, जब पवित्र अस्तंबा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन चांदसैली घाट के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय वाहन में लगभग 40 लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन का पिछला हिस्सा सड़क पर गिर गया और कई यात्री उसके नीचे दब गए। पुलिस और प्रशासन की राहत टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को तलोदा उप-जिला अस्पताल और नंदुरबार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक राजेश पडवी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान की जाएगी और पोस्टमार्टम के बाद शवों को घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जबकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

Scroll to Top