महेश्वर सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व का जताया आभार
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता महेश्वर सिंह पांडु ने आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ (HIMFED) का अध्यक्ष (चेयरमैन)बनने का अवसर प्रदान करने के लिए कांग्रेस प्रभारी राज्य सभा सांसद रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार प्रकट किया।
महेश्वर सिंह ने कहा कि ये मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और हिमाचल के विकास के में भागीदारी सुनिश्चित करने की बड़ी ज़िम्मेदारी है।