NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

मनाली में मंत्री सावित्री का आरोप– राहत कार्यों में सुस्ती, सरकार असंवेदनशील

manali

मनाली | हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशील नहीं है और राहत कार्यों में सुस्ती बरत रही है।


ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की है, लेकिन उसका असर अब तक ज़मीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की सूची जल्द तैयार की जाए, नुकसान का आकलन तुरंत किया जाए और पुनर्वास कार्य में तेजी लाई जाए।



उन्होंने यह भी कहा कि मनाली और आसपास के क्षेत्रों में सड़कें, पुल और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, लेकिन राहत कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी मंत्री के सामने यही शिकायत दोहराई।


उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं और प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दे चुके हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि केंद्र और राज्य सरकार की पहल मिलकर किस तरह और कितनी तेजी से बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाती है।

Scroll to Top