NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

मनाली की वादियों में रफ्तार का जादू: कार में शशांक जंबाल और बाइक में धीर्तिमान सिंह बने चैंपियन

मनाली/11/10/2025

CARC BIKE

मनाली की हसीन वादियों में शुक्रवार को रफ्तार और रोमांच का अनोखा संगम देखने को मिला। रैली ऑफ हिमालय के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने अपनी गति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कोठी से मढ़ी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कार रेस के श्रेणी में शशांक जंबाल ने बाजी मारी, जबकि बाइक रेस में धीर्तिमान सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

इस रोमांचक रेस में कुल 140 प्रतिभागियों, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं, ने हिस्सा लिया। कार रेस कैटेगरी में अर्णव प्रताप सिंह दूसरे और आर्यक राणा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बाइक रेस कैटेगरी में हैप्पी वर्मा ने दूसरा और नितीश भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बाइक रेस के विजेता धीर्तिमान सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है और सभी प्रतिभागी काफी अनुभवी हैं। उन्होंने बताया कि हाल की बारिश और बर्फबारी से सड़कों की हालत चुनौतीपूर्ण रही, जिससे रेस और भी रोमांचक बन गई।

आयोजक सुरेश राणा ने जानकारी दी कि सभी प्रतिभागियों ने पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रैली का दूसरा चरण प्रीणी से हामटा तक आयोजित किया जाएगा। यह इस रैली का पांचवां संस्करण है, जिसका उद्देश्य मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है।

मनाली की बर्फ से ढकी चोटियों के बीच दौड़ती गाड़ियाँ और गूंजते इंजन की आवाज़ों ने इस रैली को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।

Scroll to Top