NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

मंडी का अनोखा मेला: कीचड़ में नहाकर निभाई जाती सदियों पुरानी परंपरा

मंडी | 17|08|2025

goa mandi festival

मंडी: देवभूमि हिमाचल की सराज घाटी में एक ऐसा अनोखा मेला लगता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। यहां न तो केवल झूले और दुकानें सजती हैं, बल्कि लोग एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं, कीचड़ में गिराते हैं और फिर उसी कीचड़ में नाटी डालते हैं। यह परंपरा सदियों पुरानी है और इसे देव विष्णु मतलोड़ा, देव सुमुनाग और देव नलबाणी का मेला कहा जाता है। पांच दिन तक चलने वाला यह मेला श्रावण मास की पूर्णिमा से शुरू होता है और इसमें देव परंपराओं का निर्वहन करते हुए क्षेत्रवासी उत्साह से शामिल होते हैं।
मेले के पांचवे दिन जंगल से एक विशाल पेड़ काटकर मेला स्थल तक लाया जाता है। इस दौरान स्थानीय लोग परंपरा के अनुसार एक-दूसरे पर अश्लील तंज कसते हैं। मान्यता है कि अश्लील गालियां देकर और कीचड़ में नहाकर बुरी शक्तियों को भगाया जाता है। मेला स्थल तक पेड़ पहुंचने के बाद लोग एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकना शुरू कर देते हैं। बरसात के कारण मैदान पहले ही कीचड़ से भरा होता है, जिससे यह नजारा एक अलग ही "कीचड़ उत्सव" जैसा प्रतीत होता है।
मेले में शामिल लोग बताते हैं कि इस दौरान कोई भी इन गालियों को बुरा नहीं मानता। बल्कि इसे देव आस्था और परंपरा का हिस्सा माना जाता है। देव सुमुनाग के गुर मोहर सिंह का कहना है कि यह मेला क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए मनाया जाता है और देवताओं को प्रसन्न करने का माध्यम है।
"छोटी काशी" कहलाने वाले मंडी जिले में ऐसे कई अनूठे मेले हैं, जो देव आस्था और पुरातन परंपराओं से जुड़े हैं। सुबल मेला उन्हीं परंपराओं का जीता-जागता उदाहरण है, जहां लोग कीचड़ में नहाकर न सिर्फ बुरी शक्तियों को भगाने की मान्यता निभाते हैं, बल्कि देव परंपरा का उल्लास भी पूरे जोश के साथ मनाते हैं।
सुबल का यह "कीचड़ मेला" आज भी परंपराओं और देव आस्था की ताकत का अनूठा उदाहरण है।
बॉक्स गोवा का 'चिखल कालो' फेस्टिवल एक मड फेस्टिवल है, जिसे किसानों के साथ प्रकृति और खासतौर पर मानसून के संबंध को गहरा बनाने के मनाया जाता है। इस फेस्टिवल को The Mud Festival भी कहा जाता है। मड फेस्टिवल गाओ में भी मनाया जाता है और विदेशों में भी ,इस फेस्टिवल को भगवान श्रीकृष्ण और उनकी मां देवकी के रिश्ते को भी समर्पित कर मनाया जाता है।

Scroll to Top