NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आपदा राहत के लिए 27.76 लाख की व्यक्तिगत सहायता दी

paisa

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपनी व्यक्तिगत निधि से आपदा राहत कार्यों के लिए ₹27,76,150 का योगदान दिया। अनिरुद्ध सिंह अपने भीतर विनम्रता और तहज़ीब समेटे हुए एक ऐसा व्यक्तित्व हैं जो समाज के लिए समर्पित रहते हैं।

उनकी इस पहल से न केवल राहत कार्यों को मजबूती मिलेगी, बल्कि यह प्रदेश के अन्य विधायकों और मंत्रियों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण है। चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आपदा के समय आगे आकर व्यक्तिगत कोष से सहयोग करना समाजसेवा की सच्ची मिसाल है। अनिरुद्ध सिंह का यह कदम अनुसरणीय और अनुकरणीय दोनों है।

Scroll to Top