नैतड़ में बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक सुधीर शर्मा ने किया शिलान्यास
धौलाधार कालोनी में बन रहे सामुदायिक भवन की शीघ्र बनेगी छत
शहीद मेजर दुर्गामल केप्टन दल बहादुर वाटिका में जीर्णोद्वार का किया उद्घाटन
धर्मशाला । नगर निगम धर्मशाला वार्ड नंबर-14 के नैतड़ में शीघ्र ही स्थानीय लोगों को सामुदायिक भवन की सुविधा मिलेगी। बुधवार को विधायक सुधीर शर्मा ने सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए चार लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है, जबकि अन्य धनराशि भी शीघ्र प्रदान कर दी जाएगी। इसके अलावा विधायक ने धौलाधार कालोनी में बन रहे सामुदायिक भवन की छत की आधारशिला भी रखी। इसके लिए पाँच लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। वहीं शहीद मेजर दुर्गामल केप्टन दल बहादुर वाटिका में छत की सीलिंग और अत्याधुनिक लाइट्स का भी विधायक सुधीर शर्मा ने उद्घाटन किया। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के विकास के लिए वह तत्पर हैं। क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। बॉक्स:- देश के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल धर्मशाला (शहरी) ने बुधवार को दाड़ी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। विधायक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल धर्मशाला के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहीद मेजर दुर्गामल केप्टन दल बहादुर वाटिका से शुरू होकर धौलाधार कॉलोनी तक यह यात्रा निकली। यात्रा में कांगड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, भाजपा शहरी अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया, महामंत्री राजेश वर्मा, चन्द्र भारद्वाज, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, उपाध्यक्ष देशराज पठानिया, युवा मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष शाश्वत कपूर, युवा मोर्चा मंडल धर्मशाला अध्यक्ष सुशील कपूर सिल्लू, रंजू रस्तोगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।