NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

नजीम गए लंबी छुट्टी प्रियंका, रितेश और आशीष को अतिरिक्त कार्यभार

शिमला।21।08।2025

acs aardi

शिमला। हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम 22 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं। राज्य सरकार ने उनकी अर्न्ड लीव को मंजूरी दे दी है और उनके विभाग का अतिरिक्त कार्यभार तीन IAS अधिकारियों को सौंपा है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रभोध सक्सेना ने आदेश जारी किए हैं।

श्रम एवं रोजगार सचिव प्रियंका बसु इंटी को फूड, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। रितेश चौहान को उद्योग विभाग और आशीष सिंघमार को ट्रांसपोर्ट सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। ये तीनों अधिकारी 12 सितंबर तक आरडी नजीम के विभागों को संभालेंगे।

इसी बीच राज्य सरकार ने एक और अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि साल 2026 में प्रदेश के 8 IAS अधिकारी रिटायर होंगे। इनमें 31 मई को बिजली बोर्ड के चेयरमैन संजय गुप्ता, 20 फरवरी को सचिव ग्रामीण विकास विभाग राजेश शर्मा, 31 जनवरी को सचिव डिजिटल टेक्नोलॉजी राखिल काहलो, 30 नवंबर को डॉ. राजकृष्ण पुरथी, 31 जनवरी को मंडलायुक्त कांगड़ा विनोद कुमार, 31 दिसंबर को रजिस्ट्रार कॉपरेटिव सोसायटी दौरजे छेरिंग नेगी, 31 मार्च को सीईओ कम एमडी शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट गोपाल चंद और 31 अगस्त को एमडी स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन राजेश्वर गोयल शामिल हैं।

Scroll to Top