NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

नेपाल में फेसबुक, यूट्यूब और एक्स बैन, टिक-टॉक को मिली राहत

social media

नेपाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए फेसबुक, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब समेत 23 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया है। सरकार का कहना है कि इन कंपनियों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे कि वे नेपाल में अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और स्थानीय दफ्तर स्थापित करें, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद इन्होंने नियमों का पालन नहीं किया।

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा कि अब तक जो प्लेटफॉर्म रजिस्टर नहीं हुए हैं, उन्हें तुरंत ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि टिक-टॉक, वाइबर और तीन अन्य सोशल मीडिया ऐप्स को फिलहाल संचालन की अनुमति दी गई है क्योंकि उन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। सरकार का मानना है कि इस कदम से सोशल मीडिया पर निगरानी मजबूत होगी और कंपनियों को जवाबदेही के दायरे में लाया जा सकेगा। लेकिन इस फैसले की देश के भीतर आलोचना भी हो रही है।

विपक्षी दलों और कई संगठनों ने कहा कि यह कदम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर अंकुश लगाने जैसा है। इसके बावजूद सरकार ने साफ किया है कि जब तक फेसबुक, यूट्यूब और एक्स जैसी कंपनियां नेपाल में स्थानीय स्तर पर कार्यालय स्थापित नहीं करतीं और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं करतीं, तब तक बैन जारी रहेगा।

Scroll to Top