NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

पाक पीएम शहबाज शरीफ का ‘अंतरंग वीडियो’ वायरल, फैक्ट चेक में निकला फर्जी — पूरे पाकिस्तान में मचा हंगामा

इस्लामाबाद/08/10/2025

pak vi

इस्लामाबाद: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो में उन्हें एक लड़की के साथ अंतरंग हालत में दिखाया गया है। यह वीडियो वायरल होते ही पाकिस्तान की सियासत में भूचाल आ गया और सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो को सही बताया, जबकि अधिकांश ने इसे फर्जी और एडिटेड करार दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर Baba Banaras™ नाम के हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया गया। पोस्ट में लिखा गया कि “ब्रेकिंग: पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक पुराना अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तानी राजनीति में हलचल मच गई है। अमेरिका की यात्रा और लंदन में प्रॉपर्टी डील करने के बाद लौटे शहबाज शरीफ से इस्तीफा मांगा जा रहा है।” इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस छिड़ गई।

इसी बीच यह भी खबर सामने आई कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर हाल ही में वॉशिंगटन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद इस्लामाबाद लौटे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अमेरिका के साथ बलूचिस्तान के रेयर अर्थ मिनरल्स के भंडार की एक गुप्त डील की है। इस सौदे के बाद पूरे बलूचिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और शहबाज-मुनीर के पुतले जलाए जा रहे हैं।

फैक्ट चेक: क्या असली है यह वीडियो?

जब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर @Grok से फैक्ट चेक करने की बात कही गई तो उसने स्पष्ट किया कि यह वीडियो एडिट किया गया है। वीडियो में ओवरले, संगीत और विजुअल इफेक्ट्स जोड़े गए हैं जिससे स्पष्ट होता है कि इसमें छेड़छाड़ की गई है। साथ ही @Grok ने बताया कि 6 अक्टूबर 2025 तक किसी भी विश्वसनीय मीडिया स्रोत (जैसे डॉन, बीबीसी) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के किसी “असली” अंतरंग वीडियो के वायरल होने या उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कोई रिपोर्ट प्रकाशित नहीं की है। इसका अर्थ है कि यह मिसइन्फॉर्मेशन (भ्रामक खबर) है।

बलूचिस्तान में विरोध तेज

इसी के साथ बलूचिस्तान में यह खबर भी तेजी से फैल रही है कि शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने पासनी पोर्ट को अमेरिका को देने का सौदा किया है। कहा जा रहा है कि अमेरिका इस पोर्ट को विकसित करेगा और बदले में यहां के रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई पाकिस्तान से अमेरिका को दी जाएगी। इस कथित गुप्त समझौते के खिलाफ बलूचिस्तान में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और पाकिस्तान से आजादी की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का वायरल हो रहा अंतरंग वीडियो फर्जी है। यह वीडियो एडिट और मैनिपुलेटेड है। किसी भी अंतरराष्ट्रीय या पाकिस्तानी विश्वसनीय मीडिया संस्था ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। यह खबर भ्रामक और अफवाह पर आधारित है। नवभारत टाइम्स इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Scroll to Top