NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

पानी में “तैरती”कार सड़क-पुल टूटे, लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे

मंडी/31/10/2025

mandii

यह नज़ारा देख कोई भी हैरान रह जाए—पानी में किसी नाव नहीं, बल्कि एक ऑल्टो कार को बहते हुए देखा गया। चालक कार को नदी में उतारकर दूसरी तरफ ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज बहाव में कार फंस गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार को धक्का देकर सुरक्षित बाहर निकाला। यह खतरनाक स्थिति हिमाचल के मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र में देखने को मिल रही है।

बारिश को महीना बीत गया, लेकिन हालात जस के तस


बारिश खत्म हुए लगभग एक महीना हो चुका है, लेकिन कई क्षेत्रों में स्थिति अब भी सामान्य नहीं हुई। पंडोह के बाखली खड्ड में बना पुल और सड़क मानसून के दौरान बह गई थी। पुल टूटने के बाद लगभग एक दर्जन पंचायतों के लोग रोज़ाना इसी तरह जान जोखिम में डालकर पार करने को मजबूर हैं।

कई बार वाहनों को तेज बहाव में फंसते देखा गया है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गाड़ियां बहती नज़र आती हैं और लोग मिलकर उन्हें बाहर धकेलते हैं।

लगातार जोखिम, सरकार से बढ़ी नाराज़गी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल टूटे काफी समय हो गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोग सवाल पूछ रहे हैं— "कितना इंतज़ार करें? पुल कब बनेगा?

विभाग का जवाब — प्रस्ताव भेज दिया गया है

लोक निर्माण विभाग पंडोह के अधिशाषी अभियंता विनोद शर्मा ने बताया कि:

भारी बारिश में सड़क बह जाने से निर्माण में दिक्कतें आ रही हैं।

बाखली में वाहन योग्य नया पुल बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है।

मंजूरी मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।

फिलहाल पैदल पुल की मरम्मत बीबीएमबी द्वारा करवाई जा रही है।

टूटे पुल के कारण गाड़ियाँ नदी में उतारकर पार की जा रही हैं

वाहन बहते-बहते बचे, कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ग्रामीणों ने सरकार से तुरंत नया पुल बनाने की मांग की

Scroll to Top