NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

PM किसान सम्मान निधि: नवंबर में जारी हो सकती है 21वीं किस्त, लाखों किसान लाभ से बाहर होने के कगार पर

नई दिल्ली/02/11/2025

kisan

भारत सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है, जिसके तहत किसानों को साल में 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वर्ष 2019 से शुरू हुई इस योजना की 21 किस्तें अब तक जारी हो चुकी हैं, लेकिन 21वीं किस्त फिलहाल केवल पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के चुनिंदा किसानों के खातों में भेजी गई है।

शेष राज्यों के किसानों के लिए यह किस्त नवंबर माह में रिलीज हो सकती है, हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इस बीच कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने सत्यापन के दौरान लाखों संदिग्ध मामलों का पता लगाया है, जिनमें पति और पत्नी दोनों एक साथ योजना का लाभ ले रहे थे या कई किसानों ने आवेदन करते समय गलत जानकारी दी थी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लाभार्थियों के नाम अपडेट होने वाली सूची से हटा दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त वे किसान जिनकी ई-केवाईसी (e-KYC) और भू-सत्यापन (Land Verification) पूरा नहीं हुआ है, उन्हें भी अगली किस्त नहीं मिलेगी। यानी 21वीं किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों को अपनी गलतियों को तुरंत सुधारना होगा और आवश्यक दस्तावेज़ों को सत्यापित कराना होगा, अन्यथा उनका फायदा अटक सकता है या रद्द भी हो सकता है।

kisann
Scroll to Top