NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपए की त्वरित सहायता जारी की

चंबा/14/09/2025

mantri durgadas

चंबा। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान भरमौर विधानसभा क्षेत्र में जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ विभागवार बैठक की और स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुई क्षति को पुनः सुदृढ़ करने और धरातल पर जनता तक राहत लाभ पहुँचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह समर्पित और दृढ़ संकल्पित हैं।

बैठक के दौरान भरमौर विधायक जनकराज और समस्त जिला अधिकारियों ने बाढ़ से हुई हानि तथा उसके निवारण हेतु तैयार की गई रिपोर्ट केंद्रीय राज्य मंत्री को सौंपी। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपए की त्वरित सहायता जारी की है, ताकि राहत कार्य और पुनर्निर्माण को शीघ्र गति दी जा सके।

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने बाढ़ प्रभावित जनता से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद चंबा के लोग जनसेवा और एक-दूसरे की मदद के लिए तत्पर हैं, और इस जज्बे को वह प्रणाम करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से भरोसा दिलाया कि इस आपदा के समय में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ पूरी तरह खड़ी है।

Scroll to Top