प्रतिभा सिंह बोली वीरभद्र सिंह की लीगेसी को नजरअंदाज किया तो होगा नुकसान
वीरभद्र की मूर्ति पर भी बोली
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला में मीडिया से बातचीत की।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत (लीगेसी) को नजरअंदाज किया गया, तो पार्टी को संगठनात्मक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
प्रतिभा सिंह ने आगे कहा, "हम कांग्रेस पार्टी के साथ हैं, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में किसी वरिष्ठ नेता को ही चुना जाना चाहिए, जिसकी पहचान पूरे प्रदेश में हो और जो संगठन को मजबूत बना सके।"
उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में चर्चा हो चुकी है और हाईकमान ने उनका पक्ष ध्यान से सुना है। साथ ही, शीघ्र निर्णय का आश्वासन भी दिया है।
वीरभद्र सिंह की मूर्ति से जुड़े विवाद पर भी उन्होंने टिप्पणी की और साथ ही यह भी जोड़ा कि सरकार के तीन साल पूरे होने वाले हैं, इसलिए अब कार्यकर्ताओं को बोर्ड, निगम और अन्य कमेटियों में समुचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।