NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

पंजाब पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़, दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ गोलियां

firing

खरड़। पंजाब के खरड़ सदर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में आरोपी को पुलिस ने पैर में गोली मारकर काबू कर लिया।

घटना गांव सिंबल माजरा और रुड़की पुख्ता के बीच हुई। आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी कार छीन ली थी। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

आज दोपहर पुलिस भूपिंदर को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। यहां तक कि आरोपी ने एसएचओ गब्बर सिंह की गाड़ी पर भी गोलियां दागीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और गैंगस्टर के पैर में गोली लगने के बाद उसे पकड़ लिया।

इस दौरान मौके पर डीएसपी खरड़ करण सिंह संधू, थाना सदर और एसएचओ अमरिंदर सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Scroll to Top