शिमला में राहुल गांधी का निजी दौरा, धनीराम शांडिल और विक्रमादित्य सिंह ने किया स्वागत
शिमला/14/10/2025
शिमला की राजनीतिक हलचल मंगलवार को बढ़ गई, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी अपने निजी दौरे पर शिमला पहुंचे। उनका मुख्य उद्देश्य अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने का था, जो पिछले तीन दिनों से छराबड़ा में मौजूद हैं।
राहुल गांधी ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी और हेलिकॉप्टर के जरिए अन्नाडेल पहुंचकर वहां से सड़क मार्ग से छराबड़ा के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उनका स्वागत किया
सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा भी जल्द ही शिमला पहुंच सकते हैं। राहुल गांधी का यह दौरा निजी था और वह छराबड़ा में एक-दो दिन ठहर सकते हैं, ताकि परिवार के साथ समय बिता सकें। हालांकि, गांधी परिवार की यह मौजूदगी शिमला की राजनीतिक चर्चाओं में भी महत्वपूर्ण बन गई है और स्थानीय नेताओं तथा जनता के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है।