राजधानी में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चिट्टे के साथ 7 गिरफ्तार
ढली , मलयाणा और न्यू शिमला में गिरफ्तारी, 38.620 ग्राम चिट्टा बरामद
शिमला।20।08।2025
शिमला: पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तीन अलग-अलग मामलों में पंजाब के चार युवकों समेत सात लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से कुल 38.620 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई ढली, मलयाणा और न्यू शिमला में की। मलयाणा में होटल से चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार शिमला पुलिस ने सोमवार रात मलयाणा क्षेत्र के एक निजी होटल में दबिश देकर तीन आरोपियों को चिट्टे और कैश के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संजीवनी पुलिस स्टेशन में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में युवक नशा कर रहे हैं। तलाशी के दौरान 5.480 ग्राम चिट्टा और 40,000 रुपये नकदी बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में चार पंजाब के निवासी तीन मामलों में पकड़े गए आरोपियों में से चार पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस उनके अपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (28), निवासी रोहा रोड नजदीक माता मंदिर नई जनता कॉलोनी बस्ती जोधेवाल लुधियाना पंजाब, अरविंद सिंह (30) निवासी कुलदीप नगर बस्ती जोधेवाल लुधियाना पंजाब और गुरप्रीत सिंह (21) निवासी गांव स्वहवाला तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है। न्यू शिमला से पंजाब के युवक को पकड़ा न्यू शिमला क्षेत्र में विशेष सेल की टीम ने पंजाब के युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है।