NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

डॉ राजीव बिंदल के बड़े भाई रेप केस में गिरफ्तार, आरएसएस से जुड़े हैं रामकुमार बिंदल

शिमला/10/10/2025

ram bindal

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के बड़े भाई वैध रामकुमार बिंदल को आज सोलन पुलिस ने 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर रेप केस में गिरफ्तार किया है। हालांकि शिकायत दो दिन पहले की थी। मगर मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने आज 81 वर्षीय रामकुमार बिंदल को महिला थाना में पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार किया।

सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि 25 साल की युवती ने पुलिस को शिकायत देकर राम कुमार पर इलाज के बहाने रेप करने के आरोप लगाए हैं।

इसके बाद युवती ने महिला थाना सोलन को शिकायत दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 64 और 68 के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही है। 7 अक्टूबर को वह सोलन बस स्टैंड के साथ वैध राम कुमार बिंदल के पास उपचार कराने गई। युवती ने बताया कि रामकुमार ने उसका हाथ पकड़कर नसें दबानी शुरू की। इसके बाद वह यौन समस्याओं के बारे में पूछने लगा। वैध को अपनी बीमारी के बारे में पूरी बात बताई।

युवती ने बताया कि जांच करते समय वैध ने कहा कि प्राइवेट पार्ट से भी चेक करना है। जिसके लिए लिए उसने मना किया। मगर आरोपी ने चेक करने के बहाने उसके साथ गलत काम किया। इस पर उसने उसे धक्का दिया और बाहर आईI

वैद्य रामकुमार बिंदल हिमाचल भाजपा के तीसरी बार अध्यक्ष बने डॉ राजीव बिंदल के बड़े भाई हैं। राजीव बिंदल हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री और विधानसभा स्पीकर भी रह चुके हैं। पूरा बिंदल परिवार आरएसएस के साथ जुड़ा हुआ है। वैद्य रामकुमार बिंदल भी संघ के साथ साथ सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट सोलन के चेयरमैन भी हैं।

Scroll to Top