NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

संजौली में जनता का फूटा गुस्सा: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर नागरिक सभा का जोरदार प्रदर्शन

संजौली/29/10/2025

pradrshannnn

शिमला नागरिक सभा की क्षेत्रीय समिति संजौली ने क्षेत्र की लगातार बिगड़ती व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शिमला नागरिक सभा के के.एम. भवन, चितकारा पार्क, कैथू से शुरू हुआ। धरना प्रदर्शन की अगुवाई अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, सचिव विवेक कश्यप, संजौली कमेटी के संयोजक पवन शर्मा, सह संयोजक अंकित दुबे और पूर्व अध्यक्ष विजेंदर मेहरा ने की।

सभा ने स्पष्ट कहा कि संजौली शिमला का प्रमुख उपनगर है, जहां छात्र, नौकरीपेशा लोग, छोटे व्यापारी और आम जनता बड़ी संख्या में रहती है, लेकिन सुविधाओं की कमी ने जीवन कठिन बना दिया है।

कुत्तों और बंदरों का आतंक — 900 लोग घायल, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप

वक्ताओं ने बताया कि संजौली में सुबह घर से निकलते ही स्कूली छात्रों और आम लोगों को कुत्तों और बंदरों के डर से गुजरना पड़ता है। जनवरी से अब तक लगभग 900 लोगों के काटे जाने के मामले सामने आए हैं।

नागरिक सभा ने आरोप लगाया कि:

नगर निगम को कई बार ज्ञापन दिया गया,

प्रदर्शन भी किए गए,

लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया सही ढंग से लागू नहीं हो रही।

सभा ने प्रशासन को चेतावनी दी—

अगर खतरनाक कुत्तों को हटाने और नसबंदी–टीकाकरण पर तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो शहरभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

लाइब्रेरी को 24×7 खोलने की मांग

संजौली में 2 कॉलेज और लगभग 10 स्कूल हैं, लेकिन लाइब्रेरी में न तो उचित बैठने की व्यवस्था है और न ही Wi-Fi उपलब्ध है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या बताई गई।

नागरिक सभा की मांग:

लाइब्रेरी को 24 घंटे खोला जाए,

Wi-Fi और बेसिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

बस सेवा कमजोर, महिलाओं व छात्रों को दिक्कत — रात 12 बजे तक बस चलाने की मांग

कामकाजी लोग और छात्र हर दिन बसों के अभाव में भारी किराया देकर टैक्सी लेने को मजबूर हैं।

सभा ने मांग उठाई:

रात 12 बजे तक बस सेवा शुरू की जाए।

नशे का बढ़ता खतरा: एक साल में 10 युवाओं की मौत, पुलिस पर सवाल


लगातार नशे के मामले बढ़ने पर भी प्रशासन मौन है। सभा के अनुसार, पिछले एक साल में कम से कम 10 युवाओं की मौत नशे के कारण हुई है।

नागरिक सभा की मुख्य मांगें: कुत्तों और बंदरों से सुरक्षा, नसबंदी और टीकाकरण। संजौली लाइब्रेरी को 24×7 खोलना और सुविधाएं बढ़ाना। हाउस टैक्स, पानी और कूड़ा टैक्स में सालाना बढ़ोतरी बंद हो। बढ़ते नशे पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए सुधारात्मक कदम। रात 12 बजे तक बस सेवा उपलब्ध करवाना। कामकाजी महिलाओं/छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने की व्यवस्था। हेरिटेज बस स्टॉप पर बारिश शेड का निर्माण। स्ट्रीट लाइट और पैदल मार्गों की मरम्मत। डिस्पेंसरी में दवाइयों की व्यवस्था। रेहड़ी–फड़ी वालों को व्यवस्थित स्थान दिया जाए। अनियमित निर्माण (ढारे) को नियमित किया जाए।

सभा ने साफ कहा कि अगर मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो शहरव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सभा में मौजूद प्रमुख लोग

महेश वर्मा, सुनील वशिष्ठ, संजीव खजूरिया, नवीन, मोहन शर्मा, सुशील, कुलदीप तंवर, जितेंद्र, जसवंत, ओम प्रकाश, सत्यवान, संजू, उमा, चंपा, सुरेंद्र वर्मा, वीरेंद्र, राकेश वर्मा, सुरेंद्र स्वर्ण, सतेंद्र, प्रवेश, कृतिका, गोबिंद चीतरांटा, राजकुमार, सुहानी, आयुषी सहित कई लोग शामिल रहे।

Scroll to Top