NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

राजा वीरभद्र सिंह फ़ाउंडेशन ने सराज आपदा पीड़ितों के लिए दिए 11 लाख रुपये

11 lakh check

मंडी। राजा वीरभद्र सिंह फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के मार्गदर्शन में आज फ़ाउंडेशन की ओर यदुपति ठाकुर ने से सराज क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए 11 लाख रुपये का चेक उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को सौंपा। इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सभी वर्गों को एकजुट होकर पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फ़ाउंडेशन भविष्य में भी राहत और पुनर्वास कार्यों में सक्रिय योगदान देता रहेगा। गौरतलब है कि सराज क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई परिवारों के घर और आजीविका के साधन नष्ट हो गए हैं।

Scroll to Top