NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

साल का दूसरा सूर्यग्रहण आज: कुछ राशियों के लिए शुभ, कुछ के लिए सावधानी जरूरी

नई दिल्ली/21/09/2025

grahan

इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण 21 सितंबर, 2025 (रविवार) को लग रहा है। यह ग्रहण आंशिक रूप से होगा और भारतीय समयानुसार रात 10:59 बजे से 1:11 बजे तक रहेगा, जबकि पूरी तरह से इसका समापन 3:22 मिनट पर होगा। हालांकि, यह सूर्यग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। इसे केवल ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका से देखा जा सकेगा।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सूर्यग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए, इससे आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है। केवल टेलीस्कोप या सोलर ग्लासेस के माध्यम से इसे देखा जा सकता है। इसके अलावा, भारत में ग्रहण दिखाई न देने के कारण सूतक काल की मान्यता नहीं होगी, लेकिन राशियों पर इसका आंशिक प्रभाव पड़ सकता है।

राशियों पर प्रभाव

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित अजय शुक्ला के अनुसार, सूर्यग्रहण का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग असर रहेगा:
सिंह राशि: ग्रहण का प्रभाव अत्यंत शुभ रहेगा। करियर और आर्थिक क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।
मेष राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नए अवसर सामने आएंगे।
वृषभ राशि: वित्तीय मामलों में विवाद और हानि से बचें। निर्णय लेने से पहले बार-बार विचार करें।
मिथुन राशि: गुस्सा और मानसिक तनाव से दूर रहें, नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।
कर्क राशि: मिला-जुला प्रभाव। टकराव से बचें और शांत रहें।
कन्या राशि: सोच-समझकर काम करें। धन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी रखें।
तुला राशि: पारिवारिक रिश्तों में तनाव और आर्थिक समस्याओं की संभावना। संयम जरूरी।
वृश्चिक राशि: टीम वर्क पर भरोसा करें और पुरानी योजनाओं पर पुनर्विचार करें।
मीन राशि: साझेदारी और अनुबंध के मामलों में स्पष्ट संवाद आवश्यक। व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन में सामंजस्य बनाए रखें।
आस्था और आध्यात्मिक क्षेत्र पर प्रभाव
ग्रहण का असर धर्म, आस्था और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी दिखाई देगा। यह समय ज्ञान, यात्रा और आध्यात्मिक विकास के लिए उपयुक्त है। इस दौरान आध्यात्मिक साधना और गहन अध्ययन करने से लाभ मिलेगा।
ग्रहण काल में क्या करें?
विशेषज्ञों का सुझाव है कि ग्रहण के दौरान ‘ऊँ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य: श्रीं’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव कम होंगे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

इस प्रकार, यह सूर्यग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों के लिए सतर्कता और सावधानी आवश्यक है।

Scroll to Top