NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला में 15 साल की नाबालिग गर्भवती — आरोपी भी नाबालिग, पेट में दर्द हुआ तो जांच में लगा पता

shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 15 वर्षीय किशोरी गर्भवती पाई गई है, जबकि आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को शिमला की एक किशोरी को अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत हुई। चिंतित मां ने तुरंत बेटी को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई कि लड़की गर्भवती है। इस खुलासे से पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। मां ने बेटी से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि आरोपी लड़का उसके कमरे में आया था और शारीरिक संबंध बनाए । वही आरोपी लड़का भी नाबालिग है।

परिवार ने बिना देरी किए इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किशोरी के बयान दर्ज किए और आरोपी की पहचान नाबालिग के रूप में कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे महिला थाने को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी को हिरासत में लेने की प्रक्रिया चल रही है।

अस्पताल प्रशासन और पुलिस सूत्रों के अनुसार, किशोरी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी की हालत स्थिर है, लेकिन मानसिक रूप से वह बेहद आहत है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके के निवासी हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

यह घटना शिमला में नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की ओर इशारा करती है। स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीम गठित करने की योजना बनाई है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।
Scroll to Top