NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला: डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा ‘वोट चोरी कर सत्ता में आई’

शिमला/06/10/2025

bindal rajeev

प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (BJP) हिमाचल प्रदेश, डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट चोर का नारा लगाकर खुद को बेनकाब कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं और जनता के वोट पर डाका डाला।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के माध्यम से जोर-शोर से वादे किए थे कि एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार पहले दिन देंगे। इसके अलावा, कांग्रेस ने हिमाचल की 28 लाख बहनों को पहली कैबिनेट से 1500 रुपए मासिक देने का वादा किया था। लेकिन तीन साल के शासन के बाद एक भी वादा पूरा नहीं हुआ, जिससे जनता के वोटों पर डाका मारा गया।

डाॅ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्मचारियों, किसानों और बागवानों को ठगा और सत्ता में आने के बाद उनके सभी अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोट चोरी का नारा अब उनके ही खिलाफ काम कर रहा है और हिमाचल में लोगों को कांग्रेस के नेताओं का सामना करना मुश्किल हो गया है।

डॉ. बिंदल ने यह भी कहा कि यदि चुनाव आयोग निष्पक्ष होता, तो कांग्रेस हिमाचल में सत्ता में नहीं आती। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वे स्वीकार करें कि 2022 में चुनाव निष्पक्ष नहीं था, अन्यथा उन्हें गद्दी छोड़नी चाहिए।

Scroll to Top