NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला: एचआरटीसी बस से 30 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार

शिमला/06/10/2025

siurender

नशे के खिलाफ शिमला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में एचआरटीसी बस में सवार एक यात्री के पास से 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पंजाब का रहने वाला है।

पुलिस को यह सफलता कालका-शिमला हाइवे के शोघी कस्बे में रूटीन चेकिंग के दौरान मिली। एएसआई सुशील कुमार, प्रभारी स्पेशल सेल शिमला, अपनी टीम के साथ रविवार देर रात शोघी बैरियर पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान सोलन से शिमला आ रही एचआरटीसी बस (HP 64B-9734) को जांच के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान आरोपी बलजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह, गांव कादरवाला, तहसील धरमकोट, जिला मोगा (पंजाब), उम्र 28 वर्ष के पास से 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इस नशे को लेकर कहां से आया और कहां पहुंचाने जा रहा था, इसकी जांच जारी है।

पुलिस ने चिट्टा बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Scroll to Top