NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग कर्मियों ने राहत कोष में दिया दो दिन का वेतन

शिमला/25/09/2025

khadi

शिमला में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक संवेदनशील पहल की है। चौड़ा मैदान स्थित राज्य कार्यालय के सभी कर्मियों ने दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया।

राज्य निदेशक वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कर्मियों द्वारा जुटाई गई ₹21 हजार रुपये की राशि का चेक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को सौंपा गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने KVIC कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का सहयोग आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें धर्मेश राय, राजू कश्यप, सतेंद्र खत्री, संदीप कुमार, प्रकाश चंद और विनोद कुमार शामिल थे।

Scroll to Top