NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला में 2-3 दिन और पानी की किल्लत, पेयजल सप्लाई बाधित

शिमला: राजधानी शिमला के लोगों को अगले दो से तीन दिनों तक पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर की अधिकांश पेयजल योजनाओं में अत्यधिक गाद (सिल्ट) भर गई है, जिससे पानी की लिफ्टिंग और सप्लाई प्रभावित हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बारिश के चलते जल स्रोतों में गाद का स्तर 8000 एनटीयू तक पहुंच गया है, जो सामान्य से कई गुना अधिक है। इसकी वजह से फिल्टरों की क्षमता बुरी तरह प्रभावित हो रही है और पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही।

एसजेपीएनएल का आग्रह


शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (SJPNL) ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें। निगम ने कहा है कि सप्लाई से मिलने वाले पानी का इस्तेमाल फिलहाल सिर्फ पीने के लिए करें, जबकि अन्य जरूरतों के लिए बरसात का पानी इकट्ठा कर उसका इस्तेमाल किया जाए।

रिस्टोरेशन का काम जारी

एसजेपीएनएल के अधिकारी व कर्मचारी दिन-रात गाद हटाने और पेयजल योजनाओं को बहाल करने में जुटे हुए हैं। निगम का कहना है कि जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर पानी की नियमित आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Scroll to Top