NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला के रामपुर में बस-टिपर की जोरदार टक्कर, छह यात्री घायल, चालक की हालत गंभीर

shimla
शिमला | रामपुर उपमंडल के नोगली में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने दहशत फैला दी। रफ्तार के कहर का यह ताजा मामला उस वक्त सामने आया जब एक निजी बस और टिपर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल भेजा। टक्कर इतनी तेज़ थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज़ रफ्तार बताया जा रहा है।
Scroll to Top