रिज मैदान पर जश्ने आजादी पर नाचते हिमाचल के 95 वर्षीय पूर्व डीजीपी रत्तीराम वर्मा।
शिमला | 15 / 08 / 2025
शिमला के रिज मैदान पर जश्न-ए-आज़ादी के मौके पर एक दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। हिमाचल पुलिस के 95 वर्षीय पूर्व डीजीपी रत्तीराम वर्मा कार्यक्रम के बीच में बजते पहाड़ी गीत पर अपने कदम थिरकाने लगे। उनके चेहरे पर झलकता उत्साह और देशभक्ति का जोश देखकर पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
वयोवृद्ध पूर्व डीजीपी का यह अंदाज़ न सिर्फ समारोह की शान बन गया, बल्कि लोगों के लिए यह संदेश भी छोड़ गया कि उमंग और देशप्रेम उम्र की कोई सीमा नहीं जानते।
यह भी पढ़ें: यहाँ क्लिक करें अगले संबंधित लेख के लिए