NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

‘विद्या के मंदिर’ में अनुशासन की धज्जियाँ! नशे में पहुंचा शिक्षक, SDM के आदेश पर सस्पेंड

suspend
शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा, जिसकी शिकायत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

शुक्रवार को ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की शिकायत के बाद एसडीएम रोहड़ू ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक नशे की हालत में पाया गया। स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर ही पुलिस को बुलाया और आरोपी शिक्षक को सिविल अस्पताल रोहड़ू भेजा गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचते ही प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक (शिमला) ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए।

निलंबन आदेश केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1965 के तहत जारी किए गए हैं। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय शिक्षा खंड कार्यालय कुपवी रहेगा और वह बिना खंड शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा।
Scroll to Top