NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला में खड़ी कार में मिला युवक का शव,पुलिस ने शुरू की जांच

शिमला/11/10/2025

mar gya

शिमला। थाना संजौली के शानन क्षेत्र में एक युवक का शव कार में पाया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ठियोग उपमंडल की मालेड़ी पंचायत निवासी विनोद कंवर, पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई है। मामले की संदिग्ध परिस्थितियां परिजनों को झकझोर कर रख दी हैं।

8 अक्टूबर की रात स्थानीय लोगों ने शानन के पास HR03H-4003 नंबर की कार में एक युवक को बेहोशी की स्थिति में देखा। उन्हें शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तुरंत आईजीएमसी शिमला ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चाचा सुभाष कंवर ने पुलिस को बताया कि विनोद हमेशा अपने साथ मोबाइल और पर्स रखते थे, लेकिन घटना स्थल से उनका मोबाइल, पर्स और अन्य दस्तावेज गायब मिले। शव पर कोई स्पष्ट चोट नहीं थी, लेकिन नाक के दाईं ओर खून बहा हुआ था, जिससे मौत की परिस्थितियां और संदिग्ध लग रही हैं।

परिजनों का कहना है कि विनोद के साथ कार में कोई और भी मौजूद था, जो बाद में फरार हो गया। उनका आरोप है कि उसी व्यक्ति की लापरवाही के कारण विनोद की मदद नहीं हो सकी। इस मामले में परिजन पुलिस से पोस्टमार्टम और गंभीर जांच की मांग कर रहे हैं।

थाना संजौली पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 106(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Scroll to Top