NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला में रोमांच और पर्यटन को नई उड़ान देगा “Wheels to Wings – Cycling Challenge 2025

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान करेंगे फ्लैग ऑफ

शिमला/04/10/2025

wings

शिमला — हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यावरण, रोमांच और इको-टूरिज्म को नई दिशा देने के उद्देश्य से “Wheels to Wings – Cycling Challenge 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन Shimla Flying Festival & Hospitality Expo 2025 की तैयारियों की शुरुआत यानी कर्टन रेज़र (Curtain Raiser) के रूप में 4 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुआ।

इस आयोजन का फ्लैग ऑफ समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान (The Ridge) से किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार श्री नरेश चौहान करेंगे। साइक्लिंग चैलेंज का मार्ग The Ridge, Shimla से The Glide Inn, जुंगा तक रहेगा। यह साइक्लिंग राइड हिमाचल के रोमांचक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरे रास्तों से होकर गुजरेगी, जिससे प्रतिभागियों को एक यादगार अनुभव मिलेगा।

कार्यक्रम की Assembly दोपहर 2:00 बजे होगी और Flag Off का समय दोपहर 3:00 बजे निर्धारित किया गया है। यह आयोजन न केवल खेल और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश में इको-टूरिज्म और आतिथ्य क्षेत्र को भी नई पहचान दिलाएगा। इस आयोजन में कई गणमान्य अतिथि, साइक्लिंग प्रेमी, पर्यावरण कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भाग लेंगे।

Meet Director अरुण रावत ‪और Co-Meet Director विश्वेश्वर शर्मा ‪ने बताया कि “Wheels to Wings – Cycling Challenge 2025” का उद्देश्य युवाओं में रोमांच और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। साथ ही यह आयोजन शिमला के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा।

यह आयोजन हिमाचल टूरिज्म विभाग, Ambler Adventure Network, SJVN Limited, Punjab National Bank, Himachal Mountaineering Association, और The Glide Inn के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह पहल हिमाचल के पर्यटन और आतिथ्य उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास है।यह आयोजन शिमला के लिए एक नई शुरुआत साबित होगा, जो साइक्लिंग, एडवेंचर और प्रकृति प्रेम को एक मंच पर लाकर ‘Wheels to Wings’ की भावना को साकार करेगा।

Scroll to Top