प्रियंका की रैली में करवा 1500 रुपए देने की गारंटी करेंगे पूरी
हिमाचल के अगले चुनाव में कांग्रेस का 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार है
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की बहनों को हर माह 1,500 रुपये देने की गारंटी को कांग्रेस पूरा करेगी। उन्होंने ऐलान किया कि प्रियंका गांधी की रैली करवाई जाएगी और उसी रैली से 1,500 रुपये की गारंटी पूरी करने का औपचारिक एलान होगा।
सीएम सुक्खू ने ‘वोट चोर गद्दारी छोड़ो’ अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पार्टी की गारंटी पर सवाल उठाने वाले गलत हैं। आर्थिक स्थिति ठीक होते ही वादे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता को वोट चोरों से सावधान रहना होगा।
सीएम ने बताया कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का पालन कर रही है और कर्मचारियों की नियुक्तियों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर बूथ पर एक्टिव होकर चुनाव की तैयारी करें।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजनी पाटिल और अन्य नेता भी मौजूद रहे।
सुक्खू ने कहा – कांग्रेस कठिन परिस्थितियों में भी जनता की गारंटी पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है, चुनौतियों से लड़ने में मजा आता है।