एशिया कप जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने शहीदों के नाम समर्पित की अपनी फीस
नई दिल्ली/29/09/2025
नई दिल्ली: एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच और टूर्नामेंट जीत के बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव ने एक बड़ा फैसला लेकर सभी का दिल जीत लिया। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज ने सूर्य कुमार यादव को चुनौती दी थी कि अगर वह अपनी फीस पहलगाम में शहीद हुए जवानों और परिवारों को देंगे तभी उनकी देशभक्ति साबित होगी।
इस चुनौती का जवाब देते हुए सूर्य कुमार यादव ने घोषणा की कि वह टूर्नामेंट में खेले गए सभी मैचों की फीस भारतीय सेना और पहलगाम में शहीद परिवारों को समर्पित करेंगे। इस कदम की खेल जगत और आम जनता से खूब तारीफ हो रही है। उनके इस निर्णय को देशभक्ति और संवेदनशीलता का प्रतीक माना जा रहा है।
AAP नेता का चैलेंज
सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई, आईसीसी और सूर्य कुमार यादव पर कड़ा तंज कसते हुए कहा था कि अगर सूर्य और बीसीसीआई की हिम्मत है तो जितना पैसा ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से कमाया गया है, वह 26 पीड़ितों को दे दें, जिन्होंने पहलगाम में अपनी जान गंवाई। भारद्वाज ने कहा था कि तभी हम मानेंगे कि इस जीत को शहीदों के नाम समर्पित किया गया।
ट्रॉफी प्रेजेंटेशन विवाद
एशिया कप जीतने के बावजूद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। इसके कारण पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान को स्टेज पर ट्रॉफी नहीं दी गई।
पुरस्कार राशि
एशिया कप जीतने वाली टीम को 21 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली, जबकि उपविजेता टीम को 66 लाख रुपये की राशि मिली।
सूर्य कुमार यादव का यह कदम खेल और समाज दोनों में देशभक्ति और जिम्मेदारी की मिसाल बन गया है। उनकी संवेदनशीलता और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना हर तरफ सराही जा रही है।